नशीले पदार्थ बेचने वालों पर गंभीरता से करें निगरानी : एडीसी आनन्द शर्मा

– प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने की फरीदाबाद जिला में इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्रणा

फरीदाबाद : एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि जिला में नशा करने वालों और नशीले पदार्थ बेचने वालों की गंभीरता से निगरानी करना सुनिश्चित करें। एडीसी आनन्द शर्मा लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नशा तस्करी तथा नशाखोरी के खिलाफ बेहतर क्रियान्वयन के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही करने बारे समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी।

एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिला में नशे की सप्लाई बेधड़क जारी ना हो, ऐसे हालात को देखते हुए सरकार द्वारा अब नशाखोरी खत्म करने के लिए गंभीरता से कार्यक्रम चला रही है। स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को जागरूक करे। सभी केमिस्ट शॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के जल्द पूरा करें, वहीं समय पर जांच भी करें।

बता दें कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार धाकड़ प्रोग्राम के तहत सत्रह सौ लोगों की टीम बनाई गयी है। यह टीमें जिला फरीदाबाद ग्रामीण क्षेत्रों और शहर में वार्ड स्तर पर तथा स्कूल और कॉलेजों में निगरानी कर रहीं हैं। इसी प्रकार शहर क्षेत्रों में कौसंलर, कनिष्ठ अभियंता और एनजीओ, नम्बरदारो को कमेटियो में शामिल करके धाकड़ कमेटियां बनाई गई है। वहीं क्लस्टर और उप मण्डल स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटियां नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की समीक्षा प्रति माह करके जिला मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही हैं।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, एसीपी अभिमन्यु गोयत, तहसीलदार भूमिका लांबा, डीडीपीओ राकेश मोर सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!