डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने मनाया चंद्रयान-3 का जश्र

– सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आए बच्चे

फरीदाबाद, 24 अगस्त : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्र मनाया और स्कूल के सभी विद्यार्थी देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। गत दिवस जहां बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साक्षी बने वहीं आज पूरे स्कूल में उत्साह के साथ इस एतिहासिक दिन की सफलता को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान बच्चे तिरंगा परिधानों में नजर आए और बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, जय विज्ञान-जय हिंदुस्तान जैसे जयघोष लगाए। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल में तिरंगे को सलाम करते हुए एक-दूसरे को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी।

इस मौके पर स्कूल के प्रो. वीसी रोहित जैनेंद्र जैन, प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना ने भी भारत के चांद पर परचम लहराने पर सभी को बधाई दी और कहा कि आज भारत के वैज्ञानिकों का लोहा पूरे विश्व में माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!