भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को भी करता है मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

फरीदाबाद, 30 अगस्त। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को रक्षा बंधन के राष्ट्रीय पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत भी करता है। वहीं हरियाणा सरकार के फैसले का महिलाओं सहित आम जनता ने स्वागत किया है।

बता दें कि फरीदाबाद मां पथवारी प्राचीन रक्षाबंधन पंखा मेला स्थानीय सेक्टर-16 ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित किया गया। जहां हर वर्ष की भांति बड़ी धूमधाम से यह पर्व मनाया गया है। इस पंखा मेला में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जबकि प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत भी करता है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व पर नेताओं को राखी बान्ध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहां उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी गणमान्य लोगों ने मां पथवारी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पंखा मेले की शुरुआत हुई। उन्होंने जिला के सभी लोगों को रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है। इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृ्तिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। यह एक ऐसा पावन पर्व है। जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। बहनें अपने भाईयों की कुशल और सफल लम्बी आयु कामनाएं करती हैं। सगे भाई बहन के अलावा अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बँधे होते हैं। जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से परे हैं।

इस मेले में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता अजय गोड भी मौजूद रहे। पंखा मेला कमेटी के प्रधान पंडित कृष्ण पहलवान सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। हरियाणा सरकार के फ्री बस यात्रा के फैसले का महिलाओं सहित आम जनता ने स्वागत किया। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा की बहने हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर रही हैं। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का महिलाओं ने धन्यवाद किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!