G-20 शिखर सम्मेलन के चलते सुरक्षा के संदर्भ में दिल्ली से सटे बॉर्डर एरिया में नाक के लगाकर की जा रही है चेकिंग

फरीदाबाद : G-20 शिखर सम्मेलन के चलते सुरक्षा के संदर्भ में दिल्ली से सटे बॉर्डर एरिया में नाक के लगाकर की जा रही है ! बदरपुर, पहलादपुर, शूटिंग रेंज, मांगर, डेरा फतेहपुर बाईपास, जैतपुर दुर्गा बिल्डर से दिल्ली की ओर 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी हल्के व भारी कमर्शियल वाहनों की एंट्री रहेगी बंद! पुलिस द्वारा नाके लगाकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एडवाइजरी की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!

आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन जैसे सब्जी, फ्रूट, दूध-राशन, सीएनजी/एलपीजी गैस वाहन खाद़य सामग्री, चिकित्सा से संबंधित वाहन, अखबार वितरण इत्यादि वाहनो की आवाजाही रोजमर्रा की तरह रहेगी। उपरोक्त सेवाओं से जुड़े व्यक्तियो का आवागमन यथावत रहेगा!

रोजमर्रा की तरह दिल्ली व फरीदाबाद के विभिन्न कार्यालय सरकारी/ प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व निजी काम से जाने वाले व्यक्ति अधिक से अधिक मेट्रो का प्रयोग करें असुविधा से बचने के लिए अपने निजी वाहनों का कम प्रयोग करें!

पलवल से आने वाले सभी हल्के व भारी कमर्शियल वहान चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग केजीपी/केएमपी का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!