भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हमें युगों युगों तक मार्गदर्शन प्रदान करने वाला है : उमेश भाटी

फरीदाबाद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। जन्माष्टमी के अवसर पर जहां मंदिरों को काफी सजाया गया था। वही देर रात तक मंदिरों में भजनों पर भक्त झूमते दिखाई दिए। तिगांव विधानसभा के अशोका एन्क्लेव, पंचशील कालोनी, श्याम कालोनी, सूरदास कालोनी व अन्य स्थानों में जन नायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने विभिन्न मंदिरो के साथ आयोजित प्रोग्रामों में शिरकत व दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उमेश भाटी और टीम ने भगवान के जन्मोत्सव पर आयोजित महोत्सव में भागीदारी की और गुरु एवं भगवान से फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा के मंगल के लिए कामना की।

इस अवसर पर यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। लोगों को अपने संबोधन में जजपा प्रदेश पर्वक्ता उमेश भाटी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का चरित्र हमें युगों युगों तक मार्गदर्शन प्रदान करने वाला है। उन्होंने हमें जीवन के संघर्षों के आगे कभी झुकना नहीं सिखाया है। वह स्वयं अपने चरित्र में रहे और उन्होंने हमें 64 कलाओं के माध्यम से जीवन के समस्त रंगों से परिचित करवाया। उमेश भाटी ने कहा कि श्री कृष्ण को मानने वालों के जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष अवश्य ही प्राप्त होते हैं। लेकिन तभी, जब भक्त अपने भगवान के नाम का आश्रय लेता है। भगवान अनेक बार अवतार लेते हैं। वह तो अपने भक्तों के लिए चले आते हैं। इसके हमारे पास अनेक उदाहरण हैं।

उमेश भाटी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भ्रमण के दौरान पंचशील कालोनी,अशोका एंक्लव मैन्न श्याम कालोनी के साथ अन्य कालोनियों में आयोजित जन्माष्टमी के प्रोग्राम में उमेश भाटी पहुंचे। इस मौके पर अनिल शर्मा, गोपाल चौहान, मास्टर लाखन सिंह, पुनीत भाटी, राजकुमार सिंह, प्रदीप, शरद शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी सहित काफी संख्या में टीम उमेश भाटी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!