वकीलो ने बैठक कर सर्वोच्चतम न्यायालय द्वारा समलैंगिकता विवाह को रद्द करने का किया स्वागत

फरीदाबाद : लॉयर्स चेम्बर सेक्टर 12 में बैठक आयोजित की गई जिस की अध्यक्षता अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस नागर, कुंवर दलपत सिंह ने की।बैठक मे बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट में सर्वोच्च न्यायालय को सराहनीय पत्र भेजा जाएगा और फैसले का स्वागत किया। समलैंगिकता विवाह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मान्यता न दिए जाने पर इस फ़ैसले का वकीलों ने स्वागत किया माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निचले उच्च न्यायालय के फ़ैसले को निरस्त किया जिस मे उच्च न्यायालय ने समलैंगिकता विवाह को मान्यता प्रदान की थी अधिवक्ताओं ने बैठक में अपने विचार रख कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फ़ैसले की खूब प्रशंसा की। समलैंगिकता विवाह भारतीय संस्कृति के विपरीत है प्रकृति नियमों के भी ख़िलाफ़ है समलैंगिकता विवाह मानसिकता की प्रतीक है परमात्मा ईश्वर ने नर और नारी को पैदा किया है इन से ही वंश की उत्पत्ति होतीं!

वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी यादव ने कहा कि इस फ़ैसले का अधिवक्ताओं के साथ साथ पूरा समाज स्वागत कर रहा है। और इसका पुरज़ोर तरीक़े से स्वागत किया जाना चाहिए। इस मौक़े पर बार के पूर्व महासचिव सतवीर शर्मा, कुलदीप जोशी, विजय यादव, हरदीप बिसोया, अफाक ख़ान, गौरव राजपूत, अनिल शर्मा, कमल दलाल, सागर नागर आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!