कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पौने दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

- सेक्टर- 64 सी के मुख्य मार्ग को भी जल्द ही आरएमसी रोड बनवाया जाएगा

बल्लभगढ़, 24 अक्तूबर। दशहरा के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर-2 निवासियों को पौने दो करोड़ रुपए की धनराशि की लागत से आरएमसी से बनने वाली सड़कों की सौगात दी है। ये सड़के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जायेगी।परिवहन मंत्री ने सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा की माता रानी की कृपा से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने इस मौके पर विकास कार्यों का पिटारा खोलते हुए स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की करते हुए शिलान्यास किया। उन्होंने कहा की सेक्टर- 2 में यह 100 वर्ग गज और 160 वर्ग गज की सड़कें को पानी की टंकी के पास की पॉकेट के पास वाली है। इन सभी को आरएमसी से बनाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर- 64 सी के मुख्य मार्ग को भी जल्द ही आरएमसी रोड बनवाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के हाथों से नारियल तुड़वा कर विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए !

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा की उनके समय में गंदे पानी की निकासी के लिए समय नहीं था।लेकिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी भी की गई और कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली पर भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन की नियत और नीति का फर्क साफ देखा देखा जा सकता है। गुगल पर अगर 2014 से पहले का बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र को देखेंगे तो स्वयं ही पता चलेगा कि विकास – 2023 तक कितना हुआ है।

ये भी किए गए हैं मुख्य विकास कार्य :-

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किया गया है। वहीं मिनी सचिवालय, महिला कॉलेज के साथ-साथ सेक्टर- 23 में एक और को एड कॉलेज की मंजूरी के साथ-साथ अंग्रेजों के जमाने से बने हुए स्कूलों का पुनर्निर्माण, आरएमसी रोड, आरसीसी रोड, मीठे पानी की सप्लाई और इंटर लाकिंग टाइल्स से बनाई गई पक्की गलियों तथा बिजली, सीवरेज व्यवस्था, एलईडी लाइटिंग सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के अनेकों विकास विकास के काम बल्लभगढ़ के इतिहास में जुड़े है।

ये रहे उपस्थित :-

इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, प्रधान प्रेम सिंह भाटी, निवर्तमान पार्षद हर प्रसाद गोड, निवर्तमान पार्षद दीपक यादव,लखन बेनीवाल, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, अनिल पांडे, प्रधान योगेंद्र शर्मा, अनिल आर्य, ठाकुर हरवीर, सिंह, चंद्रप्रकाश, सुभाष चौधरी, आनंदपाल राठी, महावीर सैनी, ओपी शास्त्री, जगदीश मास्टर, उदयवीर गिल, नवीन चेची, सुषमा यादव, संगीता नेगी, योगेश शर्मा, पीएल शर्मा, अभिषेक दीक्षित, शिवदत्त गोड, महेंद्र डॉक्टर सहित सेक्टर-2 के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!