जाने-माने गायक डी नविन, जैरी और मीनाक्षी शर्मा ने सूरजकुंड दिवाली उत्सव में मचाई धूम

सूरजकुंड दीवाली उत्सव (फरीदाबाद) : सूरजकुंड दिवाली उत्सव पर बड़ी चौपाल पर रविवार की शाम सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी गायकों डी नविन, जैरी और मीनाक्षी शर्मा के गीतों के नाम रही।

सबसे पहले बड़ी चौपाल पर डी नविन के अपने गीतों जाट शहर में आया था और यार मेरे गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया इसके साथ ही गायिका मीनाक्षी शर्मा ने डी नविन के साथ मिलकर मेरी माँ ने टोया जमाई, जवानी फिर ना आये, पानी छलके, मेरा बालम थानेदार, तू गाडी घनी भजावे से, कोन्या छोटा सा परिवार, दो नंबरी और तेरे माँ बापू ने जैसे गाने गाकर लोगों की वाह वही लूटी।

इसके पश्चात हरियाणवी गायक जैरी ने टुकड़ा तू मेरे दिल का गाकर श्रोताओं को नाचे पर मजबूर कर दिया और चंद चांदनी रात मेर्हरमा, नैन कटोरे, तेरे बिना मैं, यार गामा ते आये है, यारा में यारियां प्यारे, छोटी सी उम्र में, गाकर बड़ी चौपाल पर हरियाणवी गीतों का रंग बिखेरा। हरियाणवी गायक जैरी ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। खचाखच भरी चौपाल पर दर्शकों के सिर दिवानगी इस कदर हावी थी कि वे कुर्सियों पर खड़े होकर ठूमके पर ठूमके लगाने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!