फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने किया अपनी नव वर्ष 2024 की डायरी का विमोचन

फरीदाबाद : फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने अपनी नव वर्ष 2024 की डायरी का विमोचन किया। आज तक ऐसा नहीं हुआ था की सभी सदस्य को उनके नाम से प्रिंट की गई डायरी दिसंबर में मिली हो। डायरी का विमोचन आनद कुमार केडिया IRS, प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स फऱीदाबाद और डॉक्टर सुनील गौतम IRS, कमिश्नर इनकम टैक्स फऱीदाबाद अपील के द्वारा किया गया।

वहीं कार्यक्रम में सभी पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया गया। कमिश्नर साहब ने कार्यक्रम के माध्यम से सभी साथियों से गुज़ारिश की कि एडवांस इनकम टैक्स को बढ़ाया जाए और ज्यादा से ज्यादा टैक्स जमा किया जाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थाओं (DTBA,CA,CS,ICWA) के कार्यकारिणी टीम को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता शशीकांत सिंह ने अपनी टीम और बार के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।





