घर से लापता 34 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट टीम के द्वारा बरेली उत्तर प्रदेश से किया बरामद

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्राभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता महिला को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा महिला 29 अक्टूबर को अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसको परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया था। नही मिलने पर परिजनों के द्वारा थाना पल्ला में महिला के गुम होने के संबंध में लिखित सूचना दी। जिसपर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी। मामले में क्राइम ब्रांच कैट के द्वारा भी कार्रवाई की जा रही थी। क्राइम ब्रांच कैट की टीम के द्वारा गुमशुदा महिला बरेली उत्तरप्रदेश से सकुशल तलाश कर बरामद किया गया है। मामले में कार्रवाई के बाद महिला को परिजनो को हिदायत देते हुए हवाले किया है। परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!