घर में चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी से 2 जोडी पायल, 4 कडे चाँदी व एक लॉकेट ऊ सोने का बरामद।

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिंद्र की टीम ने घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रहीस अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने कोर्ट सेक्टर-12 से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाना सदर बल्लबगढ़ के चोरी के मामले में बरामदगी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने गांव शाहपुर में एक घर में चोरी की वारादत को अंजाम दिया था। आरोपी से दिल्ली जैतपुर से 2 जोडी पायल चाँदी, 4 कडे चाँदी व ओम सोना(लॉकेट) का बरामद किए है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी पहले पल्ला ऐरिया, घर मे चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!