क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आरोपी को शराब तस्करी करते किया काबू, 8 पेटी देशी शराब बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने शराब तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनिरुद्ध (20) है जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के इस्माइलपुर एरिया में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ई रिक्शा पर शराब तस्करी करते पल्ला पुल के पास से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 8 पेटी अवैध देशी शराब फ्रेश मोटा बरामद की गई। आरोपी से जब इसका लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात आरोपी को सराय थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किराए का ई रिक्शा चलाता है और वह यह अवैध शराब किसी ट्रक ड्राइवर से लेकर आया था जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!