यादव कल्याण समिति ने मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस

जरूरतमंदों को यादव कल्याण समिति ने 500 से अधिक कंबल किए वितरित

– 10वीं वा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : यादव कल्याण समिति (रजि.), यादव भवन, सेक्टर- 16, फरीदाबाद में अपना 36वा स्थापना दिवस मनाया! यादव समाज के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं वा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिन विद्यार्थियों के 80% से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन सभी बच्चों को एक पुरस्कार राशि के साथ सर्टिफिकेट और शील्ड भेंट किया गाया। ऐसे बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न खेलो(वर्ष 2023) में नेशनल लेवल पर अपना स्थान दर्ज करवाया है। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं ने क्लास वन नौकरियां (वर्ष 2023) में हासिल की है उन्हें भी यादव कल्याण समिति की तरफ से प्रोत्साहित किया गया। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हवन कर प्रसाद वितरण किया गया और जरूरतमंदों को यादव कल्याण समिति ने 500 से अधिक कंबल वितरित किया गया।

इस अवसर पर समाज की सरदारी ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया व प्रधान के साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्य जैसे पूर्व पार्षद राम कुमार, राव निहाल सिंह, उप प्रधान ब्रह्म कुमार, पत्रकार हरपाल, रिटायर्ड प्रिंसिपल अर्जुन एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल ओ पी यादव के साथ डी. पी यादव, वीर सिंह, पोपेंद्र यादव, सुंदर यादव, बल्लभगढ़ से पार्षद दीपक यादव, दयाचंद, नारायण सिंह, रघुवीर, रामानंद यादव, डॉक्टर अजीत यादव, विक्रम यादव, सम्राट यादव, विवेक यादव, महेश लाम्बा, अरुण यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!