साइबर अपराधों के बारे में रहे सजग, साइबर अपराधी बैठे हैं आपकी छोटी सी चूक के इंतजार में : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य

इंटरनेट, सोशल मीडिया व मोबाइल फोन कॉल पर किसी भी प्रकार के लालच में ना आएं, कुछ भी ऑफर मिलने पर पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें।

  • वर्ष 2023 में दर्ज 183 मुकदमों में से फरीदाबाद पुलिस ने 117 अभियोगों में 423 आरोपियों को गिरफतार किया और करीब 5 करोड 38 लाख 80 हजार रुपये की रिकवरी की। इसके अतिरिक्त 2 करोड 71 लाख 19 हजार रुपये की रकम को शिकायतों में बैंकिंग चैनलों में रुकवाकर शिकायतकर्ताओं को वापिस दिलाई गई।
  • इस वर्ष जनवरी माह में 15 दिन में 19 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें करीब 3.73 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया जा चुका है। इन शिकायतों में 46% शिकायत टेलीग्राम टास्क फ्रॉड व 25% शिकायत इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से संबंधित हैं।
  • साइबर अपराधी टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड व अन्य बहुत से तरीकों से लोगों के साथ कर रहे हैं साइबर फ्रॉड

फरीदाबाद : आजकल तकनीकि के दौर में अलग-2 तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही है। जिसके माध्यम से लोग अपने ज्यादातर काम करने के लिए तकनीकि पर ही निर्भर हैं। साइबर अपराधी लोगों की इसी निर्भरता का फायदा उठाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म से लोगों का डाटा प्राप्त करके उनको झांसे में लेकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें पुलिस कमिश्नर श्री राकेश कुमार आर्य ने साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच देते हैं, जिनमें से कुछ बडे़ प्रकार टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करके, लोगों के खाते में बहाने से पैसे डलवाने का लालच देना, बैक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख है।

1. टेलीग्राम टास्क फ्रॉड- इस प्रकार के फ्रॉड व्हाट्सएप व टेलीग्राम ऐप के माध्यम से सम्पर्क करके पर्यटन आधारित व्यवसाय को रेटिंग करने, यूट्यूब पर लाइक व सब्सक्राइब करने के नाम पर अलग-2 के टास्क देकर लोगों से सम्पर्क करके फ्रॉड किया जाता है। इस तरह के अपराधों में साइबर ठग पहले लोगों से सम्पर्क करते है। उसके बाद लोगों को टेलीग्राम ऐप पर विभिन्न ग्रुपों में जोड दिया जाता है और कुछ छोटे व आसान टास्क देकर मामूली रकम उनके खाते में डाल दी जाती है। फिर लोगों को थोडे बडे ग्रुप में जोडकर टास्क का झांसा दिया जाता है और बाद में लोगों को और बडे गु्रप में डालकर अलग-2 बहानों से पैसे मांगकर फ्रॉड किया जाता है। लोगों को इस प्रकार के अपराधों से सजग रहना चाहिए।

2. इन्वेस्टमेंट फ्रॉड- साइबर अपराधी व्हाट्सएप व टेलीग्राम ऐप के माध्यम से लोगों के पास मैसेज भेजकर लोगों द्वारा फर्जी साइटों पर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा लिये जाते है। उसके बाद पहले थोडा मुनाफा दिखाकर बाद में घाटा बतलाकर अलग-अलग नाम कभी लिमिट बढाने के नाम पर तो कभी विड्रोल की शर्त रख कर पैसे जमा करा लिये जाते है और उन्हें डॉलर में कन्वर्ट कराकर विदेषों में ट्रांसफर कर लिया जाता है।

3. कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड- इस प्रकार के अपराधों में गूगल सर्च इंजन पर विभिन्न बैंकों, ऑनलाइन मर्चेन्टों व अन्य ज्यादा सर्च की जाने वाली साइटों पर साइबर अपराधी बतौर कस्टमर केयर बनकर अपना प्राइवेट मोबाइल नंबर अपलोड कर देते है। जिसके बाद जब भी कोई नागरिक गूगल पर बैंकों, ऑनलाइन मर्चेन्टों आदि के कस्टमर केयर नंबर सर्च करके सम्पर्क करता है तो यह मोबाइल नंबर एक्टिव नही होता परंतु कुछ समय बाद दूसरे नंबर से सम्पर्क किया जाता है जो अपने आपको कस्टमर केयर अधिकारी बतलाते है और नागरिक की निजी जानकारियां प्राप्त करके उसके खातों से रकम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाये गये बैंक खातों में प्राप्त करके धोखाधडी की जाती है।

4. लोन फ्रॉड- एक मुख्य तरीका जरुरतमंद लोगों को लोन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, सर्च रिपोर्ट, सर्वे रिपोर्ट आदि के नाम पर धोखाधडी करने का सामने आया है, जिसमें काफी ज्यादा लोग धोखाधडी का शिकार होते है। प्राइवेट नंबरों से नागरिकों को कम ब्याज दरों पर मनचाहा लोन दिलाने के नाम पर कॉलिंग की जाती है। जिसके बाद रजिस्ट्रेषन चार्ज, सर्च रिपोर्ट, सर्वे रिपोर्ट आदि के नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाये गये बैंक खातों में रकम प्राप्त की जाती है। कॉलिंग नंबर व बैंक खातें लोगों नौकरी दिलाने के नाम पर सैलरी अकाउंट खुलवाकर प्रयोग किये जाते है।

उपरोक्त फ्रॉड से अलावा भी आपके पास निम्न प्रकार की कॉल करके भी फ्रॉड किया जा सकता है-

आपके पास विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध की कॉल जैसे- लोगों के फोन पर फ्री में रिचार्ज करने के नाम पर, प्रसाद की फ्री होम डिलीवरी, वीडियों कॉल कर लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके, रिस्तेदार या जानकर बनकर झांसे में लेकर पैसे मांगकर, लॉटरी निकलने का लालच देकर, लोगों के खाते में बहाने से पैसे जमा करवाने का लालच देकर आदि तरीकों से फ्रॉड किए जा रहे हैं।

वर्ष 2023 में साइबर फरीदाबाद की उपलब्धियां- वर्ष 2023 में जिला फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुष लगाते हुए कुल 183 अभियोग किये गये। जिनमें से 117 अभियोगों में सफलता हासिल करते हुए 423 आरोपियों को गिरफतार किया है। जिनमें पुलिस व बैंकिंग संस्थाओं ने मिलकर करीब 5 करोड 38 लाख 80 हजार रुपये की रिकवरी की। इसके अतिरिक्त पुलिस के प्रयासों से 2 करोड 71 लाख 19 हजार रुपये की रकम को शिकायतों में बैंकिंग चैनलों में रुकवाकर शिकायतकर्ताओं को वापिस दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!