भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए सम्मिलित

भाजपा कार्यकर्त्ता 400 पार के नारे को चरितार्थ कर तीसरी बार मोदी जी को बनायेंगे, देश का प्रधानमंत्री : राजकुमार वोहरा

फरीदाबाद : भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित चुनाव तैयारियों और संगठन के अनेक आगामी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना महत्वपूर्ण संबोधन दिया। मोदी जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करना है। आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं और NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। अपनी सरकार के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है।

राजकुमार वोहरा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से हम सभी कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार हुआ है और इसी उर्जा से ओत प्रोत होकर हर भाजपा कार्यकर्त्ता 400 पार के नारे को चरितार्थ कर तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनने अपना अमूल्य योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!