देशी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी पर पूर्व में 7 मुकदमें चोरी, अवैध हथियार, स्नैचिंग व नशा तस्करी के थाना मुजेसर,सेक्टर-58 और कोतवाली में दर्ज है।

फरीदाबाद 8 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगने के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज की टीम ने देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल(22) मुजेसर फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-4 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभी कुछ दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश गया था। आरोपी ने करमन टोल पर किसी खान नाम के व्यक्ति से वारदात में प्रयोग करने के लिए 2000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी, अवैध हथियार, स्नैचिंग व नशा तस्करी के 7 मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनमें आरोपी जमानत पर चल रहा है। आरोपी पर दर्ज मुकदमों में 5 मुकदमें थाना मुजेसर में, 1-1 मुकदमा थाना सेक्टर-58 व कोतवाली में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!