मतदाता जागरूकता बारे कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद : जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजेन्द्र सोरौत सचिव ज़िला रैड क्रॉस के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ज़िला रैड क्रॉस प्रशिक्षण हाल में मतदाता जागरूकता बारे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम मे प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं को मतदान के लिए जागरूक किया! इस मौके पर पुरषोत्तम सैनी ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी फरीदाबाद ने सभी उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलवाई गई!

सभी से अपील करते हुए आह्वान किया कि वे स्वंय मतदान करे तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से भी कर्मचारी और स्वयंसेवको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मीनू कौशल प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता, अरविंद शर्मा, सुशील कुमार परियोजना प्रबन्धक, सोनिका परामर्शदात्री, मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक, रुचिका वर्मा, कमलेश, मनदीप, सुगम शर्मा आदि उपस्थित थे।

आनन्द शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त एवम नोडल अधिकारी स्वीप फरीदाबाद ने भी सभी जिला वासियों से अनुरोध किया है कि हम सभी मतदान करें और अपने जिले को मतदान में भारत के नंबर एक पर लेकर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!