वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद-21 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी पंकज कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार निसार फिरोजपुर झिरका का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने भोंडसी जेल से थाना मुजेसर के मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमें में प्रोडक्शन पर लेकर मोटरसाइकिल को गुरुग्राम सेक्टर-14 से बरामद किया गया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना मुजेसर के एरिया में से चोरी किया है। आरोपी पर पूर्व में फरीदाबाद के डबुआ और मुजेसर में वाहन चोरी के 2 मुकदमें तथा गुरुग्राम के सेक्टर-65 व14 में 2 मुकदमें दर्ज है। आरोपी अपने साथियो के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। जिसमें आरोपी के अन्य साथियो की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!