पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में 25 वर्षीय भाई की हत्या

मुजफ्फरनगर, 10 जनवरी ! उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में 25 वर्षीय भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुरी थाने के प्रभारी ने कहा कि किटास गांव में राजीव की हत्या के मामले में अनुज और उसके रिश्तेदार कल्लू सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि राजीव की मौत के बाद अनुज ने चार जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एसएचओ ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि अनुज और कल्लू सिंह हत्या में संलिप्त थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को शक था कि राजीव और अनुज की पत्नी के बीच अवैध संबंध है और उन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। हत्या में प्रयुक्त एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!