विस्तारित जिला कार्यकारिणी बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस सिर्फ करती है झूठ और फरेब की राजनीति
फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं को आता हैं चुनाव लड़ना : प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़

कार्यकर्त्ताओं के दम पर फरीदाबाद की 6 कि 6 सीट जीतेंगे, नायब सिंह सैनी को फिर से बनायेंगे मुख्यमंत्री : राजकुमार वोहरा
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे: विपुल गोयल
भाजपा फरीदाबाद की विस्तृत जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
फरीदाबाद : भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में तीसरी बार कमल खिला कर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा और देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाई । प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथों को जिताकर फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है । जबकि विरोधी पार्टियों में जब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुनने की बारी आती है तो सिर्फ परिवार के लोग ही चुने जाते हैं । श्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का काम सिर्फ झूठ फैलाना और झूठ की राजनीति कर जनता को गुमराह करना रह गया है। फरीदाबाद के पंजाबी भवन में भाजपा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैअथ्क संपन्न हुई जिसमे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मत्री सीमा त्रिखा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक नरेंद्र गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, ओमप्रकाश रेक्सवाल, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, चेयरमेन हुकम सिंह भाटी, धनेश अधलखा, ज़िला परिषद चेयरमेन विजय लोहिया, उप चेयरमेन धर्म चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, टिपरचंद शर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर. एन सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा और विधायक नरेन्द्र गुप्ता और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया ।
भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि फरीदाबाद से जिला प्रभारी के नाते उन्होंने कई साल फरीदाबाद का कार्य देखा है, फरीदाबाद में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है । जिम्मेदारी का निर्वहन करना फरीदाबाद का भाजपा का कार्यकर्त्ता अच्छे से समझता है । लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ा और तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई । भाजपा के कार्यकर्ताओ को चुनाव लड़ना आता है और लोकसभा की तरफ कार्यकर्त्ता पूरी मेहनत से चुनाव लडेगा और विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाकर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा । श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया और सरकार के काम को जनता तक पंहुचाने का आह्वान किया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संगठनात्मक वृत्त लिया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । राजकुमार वोहरा ने कहा की देश में मोदी जी और प्रदेश में मनोहर लाल जी और नायब सिंह सैनी जी ने 10 सालों में गरीब शोषित, पीड़ित, व्यापारी किसान, गरीब, महिला आदि सबके लिए अनेक कार्य किये हैं, ताकि उनका जीवन स्तर सुधरे । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पारदर्शी सरकार चलाने के साथ गरीब के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्दान की चिंता की है । अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर जन जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब किसान और महिलाओं को लहतर मजबूत किया जा रहा है, ओबी सी का आरक्षण 15% से बढाकर 27% कर पिछड़े समाज को मजबूत करने का काम किया । बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देकर युवाओं को सशक्त करने और भावान्तर योजना एवं फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है । मोदी जी और नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में सही मायनों में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है । केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सोच सदा फरीदाबाद का विकास की रही और उन्होंने फरीदाबाद का 10 वर्षों में चंहुमुखी विकास हुआ है । फरीदाबाद में विकास की रफ़्तार बुलेट की रफ़्तार से भी तेज स्पीड से हुआ है । श्री वोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर बूथ पर पन्ना प्रमुख का सत्यापन कर अपने बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेंगे और कार्यकर्ताओं के दम पर सभी 6 की 6 सीट जीतकर नायब सिंह सैनी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनायेंगे । सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल के काम और योजनाओं को विस्तृत रूप से साँझा किया और आगामी चुनाव में फिर से जीत का आश्वाशन दिया ।

पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फरीदाबाद से एक बड़ी जीत दर्ज की । माहौल विपरीत था, कांग्रेस झूठ का पुलंदा लेकर जनता को भर्मित कर रही थी, उसके बावजूद भाजपा ने फरीदाबाद लोकसभा से एक बड़ी जीत दर्ज की, जो कार्यकर्ताओं की फ़ौज के अथक परिश्रम के कारण संभव हो पाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के आखिरी सप्ताह में मेहनत और निष्ठा से कार्य किया और घर घर से वोट मांगकर फरीदाबाद की जीत सुनिश्चित की । विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्त्ता अपना पूरा जोर लगाकर पार्टी को जीत दिलाएंगे और तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनायेंगे ।
कार्यकर्त्ता जन जन तक पंहुचाये केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां : मूलचंद शर्मा
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विस्तृत जिला कार्यकारिणी बैठक में कहा कि दशकों जो नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 10 वर्षों में करके दिखाया है । उनका 10 साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है । मोदी जी के रूप में सक्षम और ईमानदार प्रधानमंत्री देश को मिला है और 10 सालों में उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और दूरदर्शी सोच से भारत को विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढाया है । मोदी जी देश में और मनोहर लाल जी और नायब सिंह सैनी जी ने प्रदेश में जनता को सशक्त करने और भेदभाव रहित ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चल अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ कार्यरत हैं । देश में 24 घटे बिजली मुहैया करवाना, हर घर में नल से जल, गरीबों को घर मुहैया करवाना, नए हाईवे बनवाना, जन धन खाते खोलना, धारा-370 को हटाना, देश के सभी तीर्थों को हाईवे से जोड़ना, नए हवाई अड्डे बनाना, पासपोर्ट कार्यालय खोलना, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देना ऐसे काम हैं जो सिर्फ 10 साल में किये हैं । देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है । आई एम एफ की रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ विश्व की तीसरी अर्थव्यस्था बन जायेगा और अपनी उन्नति और प्रगति के बाल पर भारत ग्लोबल लीडर बनेगा । श्री मूल्चंस शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन जन तक मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पंहुचाएं और जो काम जिस कार्यकर्त्ता को मिले उसे पूरी जी जान लगाकर पूर्ण करें । भाजपा का प्रदेश संगठन बहुत मजबूत है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता ।
केंद्र में मोदी के रूप में कमल खिला था, अब हरियाणा में नायब के रूप में कमल खिलेगा: सीमा त्रिखा
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मनोहर लाल जी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया ! योजनायें बनाकर प्रदेश के गरीब, किसान, युवा और महिला को सशक्त किया जा रहा है ! लोकसभा चुनाव में जीत में कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान रहा और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई ! आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों और जनता के लिए किये गए कल्याण कार्यों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार करें! मोदी की गारंटी और मनोहर के जनसंवाद को घर घर पहुंचाएं ! जनता को बताना है की भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, कांग्रेस की तरह बापू बेटे की पार्टी नहीं है ! श्रीमंत्रियो सीमा त्रिखा ने कहा कि केंद्र में मोदी के रूप में कमल खिला था अब हरियाणा में नायब के रूप में कमल खिलेगा!
इस बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, अनिल नागर, पंकज रामपाल, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, लक्ष्मण तंवर, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, पंकज सिवाल, लाल मिश्रा, गोल्डी अरोड़ा, सुनीता बघेल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राजेश डागर, सचिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी राज मदान, सचेत जैन, समीर टंडन, जिले के प्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश में मोर्चा,भाजपा जिला पदाधिकारी, मडंल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री सभी जिला कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे ।



