3000 मीटर और 800 मीटर दौड़ में सराय की छात्रा चैतन्या ब्लॉक में प्रथम

फरीदाबाद : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्रा चैतन्या ने ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलों में तीन हजार मीटर दौड़ और आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सराय ख्वाजा विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि बारहवीं डी की छात्रा चैतन्या ने तीन हजार मीटर दौड़ तथा आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलों में सराय ख्वाजा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय और निजी विद्यालयों के प्रतियोगी खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ रही है।

प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की ग्यारहवीं ई की छात्रा तन्नू ने आर्चरी में प्रतिभागिता करते हुए ब्लॉक फरीदाबाद में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं चैतन्या और तन्नू को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से अभ्यासरत रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है आप किसी भी रुचि कर खेल को नियमित रूप से अपनाते हुए अभ्यास करते हुए आगे बढ़े तो उस खेल में बहुत ही सराहनीय उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं नियमित रूप से खेलों में प्रतिभागिता करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ और हृष्ट पुष्ट रहता है तथा स्वस्थ शरीर से ही मन भी स्वस्थ रहता है।

प्राचार्य मनचंदा और समस्त सराय ख्वाजा फरीदाबाद परिवार ने शारीरिक शिक्षा अध्यापकों दीपांजलि और दिनेश सिंह को भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चैतन्या की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!