जुआ खिलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा NIT ने किया गिरफ्तार, 10050 नगद बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार निखिल गांव फतेहपुर चंदीला पंडित मोहल्ला का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी निखिल को संजय कॉलोनी एरिया से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10050/- बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना SGM में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!