चुनाव के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ कोतवाली और एनआईटी थानाक्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की बढ़-चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिए गए दिशा निर्देश तथा डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बल की टीम के साथ मिलकर थाना कोतवाली और एनआईटी थाना एरिया में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखना के लिए जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास जगाकर भयमुक्त अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके अपराधियों में भय पैदा करना तथा पुलिस की उपस्थिति जाहिर करना है। इसके लिए पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को चुनाव में शांति और भाईचारा कायम रखने के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए निर्भीक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अफवाहों पर ना दें ध्यान:

पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वह किसी भी तरह की अफवाहों में जाकर जनता में रोष फैलने का काम न करें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!