पृथला में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को भगाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान : रघुबीर तेवतिया
पृथला क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को चुनावी सभाओं में मिला जोरदार समर्थन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

पृथला : पृथला विधसानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उनका काफिला जहां-जहां से गुजरा वहां-वहां रोड पर खडे लोगों ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत शाहपुर खुर्द से की उसके उपरांत कैली, खंदावली, सिकरौना, समयपुर व करनेरा में आयोजित चुनावी सभाओं में पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।
लोगों के मिले अपार समर्थन से गदगद पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने पृथला जन आर्शीवाद रैली की सफलता पर आभार जताते हुए कहा कि हजारों-हजारों की तादाद में रैली में पहुंचकर आपने बता दिया कि इस बार पृथला में आप कांग्रेस पार्टी को बडे मतों से जिताने वाले हो। उन्होंने कहा कि पृथला में जुट रहा लोगों का हुजूम बता रहा है कि पिछले दस सालों में यहां के लोगों को सिवाय भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं मिला है। वहीं जाति-धर्म व वर्ग विशेष के नाम पर आपकी भावनाओं के साथ खेला गया गया है, लेकिन अब समय आ गया है कि इनके भ्रष्टाचार और अहंकार को वोट की चोट से तोडने का। क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बडा हथियार है इसलिए एकजुट हो इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाडकर फेंकें, ताकि लोगों के जीवन में फिर से खुशहाली आ सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही पृथला क्षेत्र का भला कर सकती है। क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रहे पिछले दस साल से सत्ता में रहे नेताओं के पास सिवाय जुम्लों के गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है। ना ही उसके पास भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। जबकि मैं पूर्व में विधायक काल में किए गए अपने विकास कार्यों, ईमानदारी और कांग्रेस के घोषणापत्र के नाम पर वोट मांग रहा हूं। इसलिए आप मुझे अपना आर्शीवाद दें मैं,आपको विश्वास दिलातू हूं कि पृथला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भाईचारा बढाकर ईमानदारी की मिशाल पेश करूंंगा वहीं बेराजगारी पर चोट मारते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।



