चोरी के मामले में पीओ/बेल जम्पर आरोपी को अपराध शाखा सैक्टर 56 टीम ने किया गिफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराध में शामिल फरार चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहन सिंह (43) गांव बिचौला जिला धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2005/06 में फरीदाबाद के NIT थाने में चोरी के 3 मामले दर्ज है। जिनमें आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर आने के बाद वर्ष 2011/12 में पीओ घोषित किया गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



