जुआ खिलाने वाले आरोपी को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने किया गिरफ्तार, ₹13820/- नगद बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला की पुलिस टीम पुलिस चौकी नवीन नगर ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार आरोपी महावीर सिंह निवासी ओम इंकलेव पार्ट-2 फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 13820/-₹, सट्टा पर्ची, पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ बताया कि आरोपी पैसे के लालच में आकर जुआ खिलाने का काम करने लगा था। आरोपियो से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!