“हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के‌ दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह में उमड़े दिग्गज”

"समाज को जोड़ने का काम करते हैं मीडिया समूह" - राजेश नागर

फरीदाबाद : हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब ने सीकरी स्थित सुप्रीम रॉयल विला में दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में शहर के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा एवं प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का फूलमालाएं व शॉल पहनाकर एवं स्मृति- चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। आए हुए अतिथियों ने अपने नाम का एक दिया जलाकर सभी के लिए दीपों के इस उत्सव में खुशी एवं उल्लास की मनोकामना की। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर ने पत्रकार बंधुओ को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहां कि मीडियाकर्मी समाज के सभी वर्गों को एकत्रित करने का प्रयास करते हैं। समाज को एक सूत्र में पिरोने में मीडिया समूह का विशेष योगदान है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित बालकिशन जी महाराज, शिक्षाविद् दीपक यादव, भाजपा नेता राजन मूथरेजा, पूर्व विधायक सीमा त्रिखा, सेव फरीदाबाद संस्था की चेयरमैन पारस भारद्वाज, कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे रोहित नागर, विजय प्रताप के सुपुत्र विधान प्रताप, गौरव चौधरी, एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, सुनील खटाना,सतीश छाबड़ी, संजीव कुशवाहा, रिंकू सिलानी, राकेश वशिष्ठ, खेमचंद सैनी आदि ने शिरकत की।

हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, सुधीर राघव, बृजेश चावला, दीपा मिश्रा, मधु बाला ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन प्रचार सचिव तिलक बिधूड़ी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!