गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन, समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद : गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर फरीदाबाद एनआईटी एक नंबर ए ब्लॉक में छबील का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजू बजाज, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी, नव प्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव, समाजसेवी राकेश रक्कू, हरीश भाटिया, राजू भाटिया, समाजसेवी अनीशपाल, अयाराम भाटिया, अजय शेरगिल, मोनू, इशू, इरफान, पाली, ओम प्रकाश छाबड़ा, लक्ष्मण खन्ना, यश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह छबील गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस की स्मृति में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के बलिदान से यह परंपरा शुरू हुई, जब उन्हें गर्म तवे और गर्म रेत पर यातनाएं दी गईं, फिर भी वे अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की शहादत सिख समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की सीख देती है। इसी भावना के तहत गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए ठंडा, मीठा शरबत वितरित करने की परंपरा शुरू हुई, जिसे आज भी छबील के रूप में निभाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!