घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटर बरामद, क्राईम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर घर से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने प्रवीन चपराना(21) वासी डबुआ फरीदाबाद को आगरा कैनाल पुल तिगांव से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार समसुद्दीन वासी नंगला एन्कलेव पार्ट-2 फरीदाबाद ने थाना आर्दश नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है तथा सेक्टर-62 स्थित स्थित एक मकान में काम में रखा है, जहा से किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने पानी की मोटर चोरी कर ली, जिस शिकायत पर थाना आर्दश नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित प्रवीण नशा करने का आदी है तथा नशापूर्ति के लिए उसने यह मोटर 1 जून 2026 को चुराई थी, जिससे चोरी की गई पानी की मोटर बरामद हुई है, आरोपी पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



