वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कर्ण सिंह गांव सेवली पलवल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मोटरसाइकिल सहित प्रतापगढ़ सेक्टर-65 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को बल्लबगढ़ पुरानी तहसील एरिया से बेचने के लिए चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में भी घर में चोरी के 2 मामले दर्ज है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



