ATM कार्ड बदलकर ठगी के मामले में एक आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आविद गाँव घाघोट चाँदहट पलवल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। आविद नीमका जेल में ATM कार्ड बदलकर ठगी के मामले में जेल में बंद था। आरोपी ने मई माह में मेवला महाराजपुर के एरिया में फरीदाबाद की रहने वाली महिला सुमन के साथ ATM कार्ड बदलकर 43000/- रु की ठगी की थी। जिसका मामला थाना सूरजकुण्ड में दर्ज है। आरोपी की पहचान CCTV कैमरो से हुई थी। आरोपी को मामले में पूछताछ व पैसे की बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता।



