घर से लापता युवती को अपराध शाखा KAT व पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मऊ उत्तर प्रदेश से किया तलाश

फरीदाबाद- 20 नवम्बर : बता दे कि 04 नवम्बर को पुलिस चौकी सेक्टर-16 में लडकी (19) के पिता ने एक शिकायात दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी लडकी कॉलेज में पढ़ती है जो घर से बिना बताए निकल गई है। जिसपर मामला दर्ज कर लडकी की तलाश की जा रही थी।

मामले में अपराध शाखा KAT व पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अपने गुत सूत्रों से प्राप्त सूचना से मऊ जिला उत्तर प्रदेश का पता लगया। जहां से लडकी को तलाश कर फरीदाबाद लाया गया।

लडकी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी जिसके कारण वह बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसको परिजनों के हवाले किया है। परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!