देसी पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 07 दिसम्बर : अपराध शाखा टीम 06 दिसम्बर को गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपराध शाखा टीम को अपने गुप्त सूत्रों से कैली गांव में एक लडके के पास अवैध हथियार की सूचना मिली। सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी को कैली गांव से काबू किया जिससे देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम जतन है वह उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव बसेरा का वर्तमान में वाटर वर्क्स कॉलोनी होडल पलवल में रह रहा है।

आरोपी देसी पिस्तौल में कारतूस को ₹6000 में कोसी में किसी अन्जान व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!