भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा 22 दिसंबर को दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ विशेष कार्यक्रम का आयोजन जाट धर्मशाला, प्याली चौक, एन.आईटी फरीदाबाद में रविवार दिनांक 22 दिसम्बर 2024 को सुबह 10 बजे किया जा रहा है। जिसमें रक्तदान शिविर एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजकों डॉ. धर्मेन्द्र नांदल, यशपाल शर्मा एवं मनीष शर्मा ने बताया कि वह दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए पहले भी रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। वह और उनकी संस्था गरीबों की मदद की लिए हरसंभव आगे रहती है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में व अन्य स्थिति में आपके रक्तदान से किसी का जीवन बचाने मे सहायता हो सकती है, आपका यह दान एक पूरे परिवार की खुशियाँ व चेहरे पर मुस्कान ला देता है। आप सभी रक्तवीर इस रक्तदान शिविर में अपना भरपूर योगदान दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!