खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर व पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बींसला बने सक्रिय सदस्य
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का जन जन हो रहा है सशक्त : राजेश नागर

फरीदाबाद : खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर व बल्लबगढ़ पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बींसला ने भाजपा के संगठन पर्व 2024 में भाग लेकर ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की उपस्तिथि में सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरकर भाजपा के सक्रिय सदस्य बने । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सक्रिय सदस्यता जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान अनीता शर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ व राजेन्द्र बैंसला उपस्थित रहे । सक्रिय सदस्य बनने के बाद श्री नागर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, महिला, किसान सबका उत्थान हुआ है और युवा साथियों को बिना पर्ची, बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिल रही हैं । भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और हमारे देवतुल्य कार्यकर्त्ता पार्टी की शक्ति और सामर्थ्य हैं । इन्ही सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने देश और प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है।
श्री वोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है और संगठन के चुनावों को लेकर कार्यकर्त्ता बेहद उत्साहित हैं। सदस्यता के माध्यम से भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में लोग पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं । भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों व परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत किया है । सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम 3 कार्यकर्ताओं को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है और सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को ही संगठन में दायित्व मिलेगा । पार्टी के संगठन चुनाव के लिए तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं प्रदेश, ज़िला, मंडल स्तर और शक्ति केन्द्र स्तर पर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ।
भाजपा में संगठन चुनाव की एक में लोकतांत्रिक प्रणाली है और बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत होता है । जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में बूथ अध्यक्ष का चुनाव होगा और उसके बाद मंडल अध्यक्ष चुने जाएँगे जिसके लिये मंडल चुनाव कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जल्द से जल्द भाजपा के सक्रिय सदस्य बन संगठन के चुनाव में भाग लें और पार्टी को मजबूत करें ।



