आम आदमी पार्टी ने बीके चौक पर दिल्ली जीत का जश्न मनाया

फरीदाबाद 11 फरवरी। आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल के समीप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ज्ञात हो कि आम आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में जीत दिलाने ने के लिए एनआईटी 86 विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संतोष यादव के नेतृत्व में कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने दिल्ली चुनाव में खूब पसीना बहाया था जिसका भारी समर्थन के साथ दिल्ली की जनता ने जीत दिलाई। इसी खुशी में बीके चोक फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना किया और जमकर मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि ये जीत सच्चाई और ईमानदारी की जीत है और ये जीत अन्य राज्य के लिये मार्गदर्शन है कि आम जनता के लिये काम करना पड़ेगा और तभी राजनीति में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों को भी आम जनता के लिये बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा देनी होगी, अब हिन्दू-मुसलमान और जात-पात पर चुनाव नहीं होंगे, अब सिर्फ काम पर चुनाव जीता जायेगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी से वरिष्ठ पदाधिकारी रघुवर दयाल, भीम यादव, धर्मबीर भड़ाना, हरिंदर भाटी, विनय यादव, राजकुमार, संजय कुमार, रत्नेश सिंह, हीरा लाल, फुलमहेश, नवीन, गुड्डी बघेल और अन्य सेकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए।



