दहेज हत्या के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा के द्वारा अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी नवीन नगर प्राभारी हर्षवर्धन की टीम ने आरोपी पति अंकित कुमार को बसंतपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित (26) मूल रुप से उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के बिधुना तहसील का रहने वाला है। पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ASI जसपाल व HC बिलाल ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके संबंध में मृतका खुशबु महिला के भाई अमित वासी मध्य प्रदेश जिला मुरैना ने शिकायात दी थी। जिसमें उसने बताया कि खुशबु की शादी वर्ष 2021 में अंकित कुमार हाल वासी बसंतपुर कॉलोनी पार्ट-2 फरीदाबाद के साथ हुई थी। जिसको 27 जनवरी को सुबह पता चला की खुशबु की मृत्यु हो गई है। अंकित के द्वारा खुशबु के साथ मारपीट कर दहेज की मांग की जाती थी। जिससे परेशान व तंग रहती थी। जो खुशबु के मृत्यु का कारण बनी। जिसके संबंध में थाना पल्ला में दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम ने आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 26 जनवरी को शराब पी थी। आरोपी का झगडा उसकी पत्नी के साथ हो गया था। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मार-पीट की थी। जो सुबह देखा तो खुशबु ने फांसी लगा रखी थी।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!