क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने तीसरे आरोपी को बहादुरगढ़ से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर NIT की पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम का झांसा देकर धोखा-धड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना NIT में NIT-5 निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 27 सितम्बर 2024 को क्रेडिट कार्ड से 78048/-रु का फ्रॉड हुआ थी जिसके संबंध में थाना NIT में साइबर फ्रॉर्ड की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए कैलाश वासी सेक्टर-3 रोहिनी दिल्ली को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में साइबर पुलिस टीम ने दो आरोपी अर्जुन व योगेश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने अर्जुन को SIM प्रोवाईड कराई गई थी। जिसने SIM को 700/-रु में खरीद कर 1000/-रु में बेचा था। कैलाश की मुलाकात अर्जुन से गाजियाबाद जेल में हुई थी। आरोपी कैलाश पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में जेल चुका है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!