अलग-अलग मामलो में नशे के इंजेक्शन सहित अपराध शाखा ऊच्चा गांव की टीम ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने नशे के इंजेक्शन रखने के मामले में 2 आरोपियों अमन व शाहदत को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 5 फरवरी को अपराध शाखा की टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी अमन वासी नेहरु कालोनी व शहादत वासी मेहंदीपुर, गौतमबुध्द नगर, उत्तर प्रदेश हाल नेहरु कालोनी फरीदाबाद के पास नशे के इंजेक्शन होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन को नेहरु कॉलोनी से 15 इंजेक्शन मार्का Buprenorphine व आरोपी शाहदत को सैनिक कॉलोनी से 5 इंजेक्शन मार्का Buprenorphine सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में नशा तस्करी की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि अमन, इमरान के लिए इंजेक्शन बेचता है और शहादत, पप्पू के लिए के लिए इंजेक्शन बेचने का काम करता है। इमरान और पप्पू की तलाश अभी जारी है। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



