देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी जुगनू को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 05 जनवरी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी जुगनू वासी गांव सठेडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश हाल पल्ला, फरीदाबाद को नया पल्ला पुल नियर गोपी फार्म से काबू किया है। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टा को 3500/-रू में दिल्ली सदर बाजार से लेकर आया था। अपराधिक रिकॉर्ड जाँचने पर पाया कि आरोपी पर पूर्व में भी चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!