गाडी रुकवाकर लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने तीसरे आरोपी को भी दबौचा

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सेक्टर 85 में गाडी रुकवाकर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी अश्वनी(32) को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि भरत अग्रवाल वासी सेक्टर 85 ने थाना खेड़ीपुल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 21 मार्च रात्रि 1.30 बजे वह सेक्टर 75 से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी 3 लड़के बाइक पर सामने से आए और उन्होंने शिकायतकर्ता को रोक लिया तथा गाड़ी में बैठाकर मारपीट की व उसकी सोने की चैन, कार की चाबी व सोने का कड़ा छीन लिया तथा तथा कुछ समय तक गाड़ी में इधर-उधर घुमाकर समय करीब 3.30 बजे उसी जगह वापस छोड़ दिया जिस संबंध में थाना खेड़ीपुल में लूट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अश्वनी(32) वासी गांव खेड़ी कलां को खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 21 मार्च को रात के समय वह व उसके 2 साथी शराब लेने के लिए अपने गांव खेड़ी से मोटरसाइकिल पर ठेके पर जा रहे थे, तभी सामने से एक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको उन्होंने मोटरसाइकिल आगे लगाकर रोक लिया तथा उसके दो साथी गाड़ी में बैठ गए तथा शिकायतकर्ता को फरीदाबाद में घूमाते रहे। वह उनके साथ पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर था। उसके दोस्तों ने गाड़ी चालक के कड़ा, चैन व पैसे छीन लिये थे। जिन्होंने सोने के आभूषणों को बेच दिया था।

आरोपी अश्वनी से 15000 रुपये व वारदात मे प्रयोग मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है तथा पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

मामले में अंकित व सुमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल बेजा जा चुका है। सुमित से एक सोने की चैन व 1,21,000 रुपये तथा अंकित से 15,500 रुपये बरामद हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!