शेर सिंह राणा का हुआ भव्य स्वागत

फरीदाबाद 2 मार्च। सेक्टर-8 स्थित उदयवीर सिंह के निवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पृथ्वीराज चौहान एवं चंद बरदाई के समाधी से उनके पवित्र अवशेष भारत लाने वाले शेर सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी, राजकुल के अध्यक्ष श्रीराम रावत, प्रेम नारायण शास्त्री, उदयवीर सिंह, बिजली व्यवसायी डी एन पाण्डेय, वाई पी सिंह, रविन्दर तोमर, एस एस तंवर, जे पी भाटी, विजय शेखावत, हरि सिंह शेखावत, एडवोकेट के पी सिंह, पी एस परमार, रामबाबू तोमर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं प्रबुद्ध समाजसेवी, व्यवसायी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।

शेर सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरम्भ से ही वह प्राकृतिक न्याय का पक्षधर रहा है, उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्राकृतिक न्याय एवं सामाजिक समरसता स्थापित करना उनका उदेश्य है। अपने जीवन पर आधारित बनने वाली फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह फिल्म मेरे व्यक्तित्व के प्रत्येक पहलू का सम्यक चित्रण करेगी। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



