शराब तस्करी के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 पेटी देसी शराब मस्ताना बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त क्राईम मुकेश कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए की क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 08 जून को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम गस्त पर थी, इसी दौरान टीम को अपने गुप्त सूत्रों से संतोष नगर एरिया में एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेचने बारे सूचना प्राप्त हुई, टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मौका पर आरोपी प्रदीप से 15 पेटी देसी शराब मस्ताना बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप भारत कालोनी फरीदाबाद का रहने वाला है।

आरोपी ने पुछताछ में बतलाया कि वह किसी व्यक्ति के लिए शराब बेचने का काम करता है तथा इस काम के उसको हर महिना 18000 रुपये मिलते थे। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!