वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल की बरामद

फरीदाबाद : थाना आदर्श नगर में हरीश वासी बल्लबगढ, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 मई को रात समय वह सेक्टर-11 फरीदाबाद से बल्लबगढ अपने घर जा रहा था। तभी अनाज मन्डी के पास सर्विस रोड़ पर पहुँचा तो उसकी मोटरसाईकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया, सुबह जब उसे होश आया तो उसे पता लगा कि कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। जिस पर थाना आदर्श नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू (38) वासी पदम नगर झंडू कॉलोनी, फरीदाबाद को चंदावली पूल के पास से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और उसने मोटरसाईकिल को नशा पुर्ति के लिए चोरी किया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!