होटल बुकिंग के नाम पर 12,72,103/-रू की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : सेक्टर-16A फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वो गूगल पर लेजमोन ट्री होटल्स में ऑनलाइन कमरा बुकिंग के लिए खोज कर रही थी तब उसे कस्टमर केयर का नंबर मिला। जिसपर बात करने पर कथित कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने क्रेडिट कार्ड से होटल बुकिंग पेमेंट करने को कहा लेकिन क्रेडिट कार्ड ना होने के कारण शिकायतकर्ता ने UPI के जरिये 30,000/-रू पेमेंट की। जिसके बाद ठगों ने UPI के जरिये पेमेंट करने से बुंकिग ना होने और 20% डिस्काउट ना मिलने की बात कही। ठग ने शिकायतकर्ता को पेमेंट वापिस करने के झांसे में लिया और विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से होटल बुकिंग के लिए 12,72,103/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुबारक खान (24) वासी गांव झाझपुरी जिला डींग, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन कर बात करता था और उनको अपनी बातों में फंसा कर उनसे पैसे खाता में ट्रांस्फर करवाता था तथा आरोपी 7वी. पास है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!