भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद : इंद्रप्रस्थ (सराय) मंडल में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” कार्यक्रम निमित मंडल संकल्प सभा – मंडल चौपाल का आयोजन इन्द्रप्रस्थ, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया |

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रहे केन्द्रीय मंत्री Ch. Krishan Pal Gurjar, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी जी एवं पार्षद ANIL NAGAR ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया और जागरूक नागरिक होने के नाते “विकसित भारत 2047” के संकल्प को पूर्ण करने का सभी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री Ch. Krishan Pal Gurjar ने संकल्प दिलाया।


इस कार्यक्रम को शुरू करने से पहले आदरणीय मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए इस मानसून में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण करने का सभी से आग्रह भी किया |



