फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई
4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.063 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.063 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने इरसाद(50) वासी पावर कालोनी सराय ख्वाजा को 2.012 किलो ग्राम गांजा सहित सेक्टर-57 से, अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने बिल्लू वासी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ को 331 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 से, अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने हिमांशु वासी NIT फरीदाबाद को 400 ग्राम गांजा सहित जी ब्लॉक टाउन नम्बर 5 से तथा अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने महिला आरोपी किरण वासी राजीव कॉलोनी सारन को 320 ग्राम गांजा सहित राजीव कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में NDPS एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाही की गई ।



