क्रेड़िट कार्ड बनाने के नाम पर 83,000/-रू की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने मुख्य आरोपी फोन कॉलर को एक ठगी के मामले में नजफगढ, दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में बहादरपुर, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 17 मार्च को उसके पास कॉल आय़ा, जिसने खुद को इंडस्लैड़ बैक का कर्मचारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है और कार्ड की वैरिफिकेसन के लिए एक लिंक भेजा और लिंक पर दुसरे क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने बारे कहा। डिटेल भरने के बाद एक ओटीपी आया और खाता से 83,000/-रू कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए विपिन पाल वासी नंगली विहार, नजफगढ़, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आरोपी क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करता और एक लिंक भेजकर डिटेल भरने को कहता। जैसे ही उस लिंक पर डिटेल भरी जाती, वैसे ही खाता से ऑनलाइन शॉपिंग कर लेता था। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!