शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 लाख की ठगी

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-82, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसको इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें उसने रूचि दिखाई, जिसपर ठगों ने उसे डिमेट खाता का स्क्रीनशॉट शेयर करने को कहा। फिर उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां समूह के अन्य लोगों द्वारा निवेश पर प्राप्त लाभ की स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश करने कहा, जिसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया। जिसपर उसने कुल 8 लाख का निवेश किया। लेकिन वह उस खाता से कोई पैसा नहीं निकाल पा रहा था और ना ही ठगों द्वारा उसे कोई जवाब दिया जा रहा था। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिवम (23) शर्मा वासी लक्ष्मीपुरम नियर पथवारी मन्दिर (नवादा) मथुरा उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है जिसने अपना खाता ठगों को दे रखा था, इसके खाता में ठगी के 2 लाख रूपये आये थे। आरोपी BA पास है औऱ मथुरा में एक मोबाईल शॉप पर काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!