नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत “राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधालय, गाँव सीही ” में ‘पुलिस की पाठशाला’ आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत “राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधालय, गाँव सीही ” में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी छात्रों को जागरूक किया। एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित छात्रों को नशे की विभीषिका को दृश्य रूप में दिखाया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति और सड़क दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई कि वे इस जन अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे और फरीदाबाद पुलिस के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को e- pledge लिंक(https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/) बारे बताया गया और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाये गए। कार्यक्रम की समाप्ति पर नशा मुक्ति टीम ने सीही गाँव मे डोर- टू- डोर सर्वे किया और नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई |



